कोखता डैम पर युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी

कोखता डैम पर युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी
– हत्या या आत्महत्या पर सवाल
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के कोखता डैम क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जबकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति ने घटना को संदिग्ध बना दिया है और हत्या या आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक के गले में फंदा था, लेकिन जिस तरह से उसका शरीर जमीन के संपर्क में था, उससे यह मामला सामान्य आत्महत्या जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसे में हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।







