Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बस से भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर,6 की मौके पर ही मौत और 5 गंभीर रूप से घायल

इस वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे.

बस से भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर,6 की मौके पर ही मौत और 5 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में बस से भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर; सड़क पर बिछीं लाशें, 6 की मौके पर ही मौत और 5 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में चामोरशी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई. शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो कार को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी. यह दुर्घटना तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई।

स्कॉर्पियो एक शादी समारोह संपन्न होने के बाद रामपुर से भदभिड़ी मोकासा जा रही थी. इस वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे. गढ़चिरोली-चामोरशी मार्ग पर तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर, विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने स्कॉर्पियो को बुरी तरह टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गई.

दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को तुरंत गढ़चिरोली स्थित जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज करा रहे कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है, जिससे आशंका है कि इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. घटना के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कई घायल वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button