जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बने सत्येंद्र सिंह धाकरे

जबलपुर,यशभारत। राज्य शासन द्वारा सत्येंद्र सिंह धाकरे आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी जबलपुर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश सोमवार को मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के उप सचिव शिवराज सिंह वर्मा ने जारी किया है।







