भोपाल

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल खिताब – मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जताया हर्ष दी शुभकामनाएं 

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल खिताब
– मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जताया हर्ष दी शुभकामनाएं
भोपाल यशभारत। आईपीएल के सीजन 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बन गया है। रॉयल चैलेंजर्स के चैङ्क्षपयन बनने में मध्यप्रदेश के खिलाफ टीम के कप्तान रजत पाटीदार का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अब तक आईपीएल में कोई भी ट्राफी नहीं जीत सके थे। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलते हुए टीम ना सिर्फ चैंपियन बनी बल्कि कई इतिहास भी रच दिए। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने शानदार खेल दिखाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस पूरे टूर्नामेंट में रजत पाटीदार ने शानदार कप्तानी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जब आईपीएल का खिताब जीता तो आपने देखा होगा कि किस तरह से क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज भी विराट कोहली के साथ जश्न मना रहे थे. उनकी आंखों में एक अलग ही खुशी और सुकून देखने को मिल रही थी. उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने के लिए इन खिलाडय़िों ने भी कई सालों तक मेहनत की लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन सकी थी। आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अचानक ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान बना दिया. रजत पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान हुए इससे पहले राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस आरसीबी के कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हमेशा से दुनिया के दिग्गज आतिशबाजी करने वाले बल्लेबाज और खिलाडिय़ों से भरी रही है. इससे पहले भी आरसीबी तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है. साल 2025 में आईपीएल का अपना चौथा फाइनल खेल रही थी और चौथे फाइनल में वो जीतने में कामयाब रही. इससे पहले इस टीम ने साल 2009 में अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में फाइनल खेला था, लेकिन डेक्कन चार्जर्स से हार गए थे. फिर 2011 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी की कप्तानी में खेला, यह दूसरा फाइनल था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे. इन दोनों फाइनल में कोहली टीम का हिस्सा थे. कोहली अपनी कप्तानी में साल 2016 में भी टीम को फाइनल में ले गए लेकिन यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने हराकर इन्हें गच्चा दे दिया था. इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंची और इस टीम ने इतिहास बना दिया.
रजत की आईपीएल में एंट्री सब्स्टीट्यूट के तौर पर
रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी रहे ही हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी एंट्री भी यादगार रही. साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उन्होंने आईपीएल में एंट्री की, लेकिन उस सीजन में चार मैच ही खेल सके, महज 20 लाख रुपए में खरीदा गया था. बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके, क्योंकि यह टीम हमेशा से दिग्गजों से भरी रही थी। इसके बाद इन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया। साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में बिके भी नहीं थे, लेकिन किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता. 2022 के टूर्नामेंट के दौरान जब आरसीबी के विकेटकीपर लवनीत सिसोदिया चोटिल हो गए तो सीजन के बीच में ही उन्हें सब्सीट्यूट के रूप में मौका दिया गया। पाटीदार ने इस मौके को ऐसा भुनाया कि अब इतिहास रच के ही उन्होंने दम लिया। उस सीजन में आरसीबी की ओर से खेलते हुए रजत पाटीदार ने तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए. इसी टूर्नामेंट में एलिमिनेटर मुकाबले में 54 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली थी और अपना दम दिखाया था। हालांकि साल 2023 का आईपीएल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल सके थे, और आईपीएल के 2024 सीजन में उन्होंने 15 मैच में 395 रन बनाए थे. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.53 का था. मतलब वह लगातार बेहतर होते जा रहे थे और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित भी कर रहे थे.
ऐसे मिली कप्तानी
मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को आईपीएल की कप्तानी भी बड़े दिलचस्प अंदाज में मिली। साल 2024 तक अपने खेल से उन्होंने खुद को साबित कर लिया था, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार ऑक्शन में एक अलग ही मूड में नजर आ रही थी। हमेशा स्टार खिलाडय़िों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस बार कई अलग-अलग तरह के फैसले लिए। सबसे बड़ा फैसला यही था की मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को सबसे पहले 11 करोड रुपए में नीलामी से पहले ही रिटेन किया। भारतीय टीम से डेब्यू करने का मौका भी रजत पाटीदार को साल 2024 में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर ही मिला था।
रजत का क्रिकेट करियर
रजत पाटीदार के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो भारतीय टेस्ट टीम और वनडे के लिए डेब्यू कर चुके हैं. लेकिन यहां इनको ज्यादा मौका नहीं मिला। तीन टेस्ट और एक वनडे मैच ही खेल चुके हैं. लेकिन घरेलू क्रिकेट में इनका डंका बजता है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 68 मैच खेले हैं, जिसमें 43.07 की औसत से 4,768 रन बनाए, 13 शतक और 24 अर्धशतक हैं. लिस्ट ्र मैच की बात करें तो 64 मैच खेले हैं, जिसमें 37.47 की औसत से 2,211 रन बनाए हैं चार शतक और 13 अर्धशतक हैं। 20 मैच की बात करें तो 90 मैच में 36.03 की औसत से एक शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं स्ट्राइक रेट 156.42 का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button