भोपालमध्य प्रदेश

बैरागढ़ में फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट

बैरागढ़ में फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट

जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें उपयोग

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। पीडब्ल्यूडी द्वारा लाउखेड़ी सीवेज पंप हाउस से लेकर नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
आम जनता की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने एडवाइजरी जारी कर मार्ग परिवर्तन किया है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग:
यातायात पुलिस ने अपील की है कि जिन वाहन चालकों को बैरागढ़ में कोई आवश्यक कार्य नहीं है, वे मुख्य मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें:
शहर में प्रवेश हेतु: खजूरी बायपास से आने वाले वाहन खजूरी से मुबारकपुर होकर दाहिने मुड़ें और गांधीनगर, लालघाटी होते हुए शहर में प्रवेश करें।
शहर से बाहर जाने हेतु: शहर से बाहर जाने वाले वाहन लालघाटी से गांधीनगर और मुबारकपुर बायपास मार्ग का उपयोग कर पने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
पुलिस की अपील और सहायता नंबर
यातायात पुलिस ने नागरिकों से धैर्य रखने और यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति में नागरिक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button