सड़क पर दबोची गई तस्करी की खेप: गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, गुर्गों को तलाश रही पुलिस

यशभारत डिंडोरी।बजाग क्षेत्र में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बजाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार भैंस और दो पड़ा पशुओं को पकड़ा है। इस कार्रवाई को पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल छह पशुओं को पकड़ा। इनमें चार भैंस और दो पड़ा पशु शामिल हैं।
कार्रवाई में एएसआई रतन झारिया सहित प्रवीण साहू एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से पशु तस्करी में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है।
हालांकि, मामले में पशुओं को कहां से लाया जा रहा था, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस संबंध में किन लोगों के विरुद्ध क्या वैधानिक कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







