भोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भोपाल में रेड ज़ोन घोषित, ड्रोन और पैराग्लाइडर की उड़ानों पर प्रतिबंध

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भोपाल में रेड ज़ोन घोषित, ड्रोन और पैराग्लाइडर की उड़ानों पर प्रतिबंध

भोपाल, यशभारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 2 और 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गृहमंत्री को प्राप्त Z+ सुरक्षा श्रेणी और CRPF सुरक्षा कवर के मद्देनजर शहर के तीन प्रमुख स्थलों के आसपास 5 किलोमीटर की परिधि को रेड ज़ोन और नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ताज लेक फ्रंट होटल, कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान और IISER भौंरी के 5 किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून या अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यह सुरक्षा आदेश 2 अक्टूबर 2026 की शाम 18:00 बजे से लागू होकर 3 अक्टूबर 2026 की रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button