जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

राम लला महामहोत्सव: भोपाल में 22 जनवरी को निकलेंगी प्रभात फेरिया; होंगे दीप प्रज्वलित

कलेक्टर ने बुलाई धर्मगुरुओं की मीटिंग

 

भोपाल यश भारत । सोमवार को कौशलेंद्र विक्रम सिंह ; कलेक्टर  ने जिले के प्रमुख मंदिरों के धर्म गुरुओं की बैठक बुलाई इसमें मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने रोशनी करने दीप प्रज्वलन प्रभात फेरी समेत अनेक विषयों पर चर्चा की गई।

इससे पहले टाइम लीमिट की मीटिंग भी हुई। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में कलेक्टर सिंह ने कहा, शहर में बाजार रात 11 बजे तक हर हाल में बंद हो जाए। इसके लिए टीम लगातार घूमती रही। खुले में मांस न बिके, इसका पालन हो। साथ ही लाउड स्पीकरों को लेकर सरकार के आदेशों का पालन हो।

Related Articles

Back to top button