जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास पर हाल-चाल जानने पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री

जबलपुर,यशभारत। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास स्थान शताब्दीपुरम पहुंचे। जहां उन्होनें आशीष के स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल जाने और ईश्वर से आशीष के स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

विदित हो कि कुछ दिन पहले गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर जबलपुर अपने निवास स्थान पर पहुंचे थे। जिसके बाद से उनके चाहने वालों का निवास स्थान पर तांता लगा रहा। रविवार को भी इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला के घर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button