जबलपुरमध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा कुंंडम की बेटी पर नाज है: उज्बेकिस्तान में आयोजित तीरंदाजी में रागिनी जीते दो स्वर्ण पदक

 

जबलपुर, यशभारत। राज्य सभा सांसद, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कुंडम की रागिनी मार्को के लिए कहा कि इस बेटी पर कुंडम जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश और पूरे देश को नाज है। मालूम हो कि उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुंडम जबलपुर के एक छोटे से गांव की आदिवासी बेटी रागिनी मार्को ने दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। . स्वदेश लौटने पर कुंडम में हजारों की जनता ने रागिनी मार्कों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष खिलाड़ी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Image

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button