भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में भारी वर्षा के आसार

भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में भारी वर्षा के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के कई अन्य संभागों में भी अगले 24 घंटों में हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है चंबल-ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये जिले हैं:
सिवनी
बालाघाट
मंडला
डिंडौरी
अनूपपुर
सिंगरौली
बीते दिन श्योपुर और शिवपुरी में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई।







