जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सासी गिरोह की युवतियों को ढूंढने राजगढ़ में छापेमारी, दो टीमें पतासाजी में जुटी, सुराग नहीं

यश भारत फालोअप
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत  हमलोग मैरिज गार्डन में 25 नवम्बर को तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान 10 लाख रूपए नगदी से भरा बैग पार करने वाली दो युवतियों की तलाश में एक बार फिर जबलपुर पुलिस की दो टीमें राजगढ़ पहुंची और वहां छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवतियों पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। ऐसा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है जिसके सहारे उन तक पहुंचा जा सके।
विदित हो कि हेमंत कुमार सोनी 38 वर्ष निवासी अमरकटंक रोड आजाद चौक के पास धनपुरी जिला शहडोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सोने चांदी का व्यापार करता है उसकी बहन का विवाह अनुपम सोनी निवासी गोसलपुर से तय हुआ। 25 नवम्बर को तिलकोत्सव कार्यक्रम में हमलोग मैरिज गार्डन गोसलपुर में परिवार सहित आये थे। बैग में 10 लाख रूपये रखा हुआ था, कार्यक्रम के बाद रात लगभग 10-25 बजे मंच पर ही पैसों से भरा बैग रखकर फोटो खिंचवाने के लिये मंच के सामने परिवार के लोगों के साथ खड़ा हो गए थे तभी एक अज्ञात युवती बैग लेकर भाग गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। जिसमें पुलिस को सुराग लगा कि चोरी राजगढ़ के सासी गिरोह की युवतियों ने की है। जिसके बाद एक टीम राजगढ़ पहुंची जहां पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद पुलिस टीम वापिस लौट रही थी तभी पुलिस का वाहन पलट गया था और हादसे में पांच पुलिस जवान घायल हो गए थे। गत दिवस पुलिस को पुन: सूचना मिली जिसके आधार पर एक बार फिर टीम ने राजगढ़ में छापेमारी की। युवती की पहचान स्वाती भानेरिया पिता सुधीर भानेरिया निवासी गुलखेडी थाना बोडा जिला राजगढ के रुप में की।  पुलिस ने नरसिंहगढ डेरा में दबिश दी जहांस्वाति भानेरिया पुलिस पार्टी को देखकर भाग गई और थैले को डेरा के पास फेक दिया। थैले में नगदी 10 लाख रूपए रखे हुए थे।  गोसलपुर थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि युवती की तलाश में राजगढ़ समेत अन्य जगह छापेमारी की जा रही है फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपिया स्वाती  भानेरिया  की सरगर्मी से तलाश जारी है,  स्वाती  के पकडे जाने पर एक अन्य युवती एवं उसके साथ और कौन थे का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button