जबलपुरमध्य प्रदेश

स्वशासी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मेडिकल डीन कार्यालय के सामने प्रदर्शन

प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी

जबलपुर,यशभारत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के स्वशासी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी संघ ने मेडिकल डीन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।

संघ का कहना है कि पूर्व में 8 जुलाई को लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपकर 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के बाद अधिष्ठाता को पुनः पत्र सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया। संघ ने 5 एवं 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति, मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, आयुष्मान योजना के सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों का दो वर्ष में रोटेशन तथा पूर्व में पदस्थ कर्मचारियों का लंबित मानदेय देने की मांग की।

इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को 15 अगस्त से पहले आयुष्मान प्रोत्साहन राशि देने और पैरामेडिकल स्टाफ को केंद्रीय लैब एवं ब्लड बैंक में पदस्थ करने की मांग भी रखी गई। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button