भोपालमध्य प्रदेश

कोशिकाओं की तस्वीरों से होगी सटीक जांच नई फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग सुविधा से कैंसर, सिकल सेल और टीबी समेत कई रोगों के शोध को मिलेगा बढ़ावा

कोशिकाओं की तस्वीरों से होगी सटीक जांच

  • नई फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग सुविधा से कैंसर, सिकल सेल और टीबी समेत कई रोगों के शोध को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल, यश भारत । आईसीएमआर भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) की सेंट्रल लैब में अत्याधुनिक फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने अपने हालिया दौरे के दौरान इसका लोकार्पण किया।बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि यह मशीन ब्लड कैंसर, सिकल सेल रोग ऑटोइम्यून बीमारियों तथा प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े विकारों की जांच और शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा इम्यूनोलॉजी हीमैटोलॉजी ऑन्कोलॉजी और टीबी सहित संक्रामक रोगों पर अनुसंधान को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल कोशिकाओं का डेटा ही नहीं बल्कि उनकी उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें भी उपलब्ध कराती है। इससे वैज्ञानिक कोशिकाओं की संरचना और उनमें होने वाले बदलावों का अधिक सटीक विश्लेषण कर सकेंगे जिससे जांच की विश्वसनीयता और शोध की गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी।

संस्थान के अनुसार यह सुविधा चिकित्सकों वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए साझा अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेगी। इससे आधुनिक जांच सेवाओं के साथ नई उपचार पद्धतियों के विकास और गुणवत्तापूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button