भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस अधिकारियों ने ली संविधान और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

पुलिस अधिकारियों ने ली संविधान और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ
भोपाल,यशभारत: संविधान दिवस के अवसर पर, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में कमिश्नरेट कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “भारत के संविधान” की प्रस्तावना का पाठन करवाया गया। इस दौरान, मिश्र ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के साथ-साथ नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों से भी अवगत कराया।
पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम पुलिस बल के बीच संवैधानिक मूल्यों और कानून के शासन के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button