भोपालमध्य प्रदेश

अटल पथ पर आज सजेगी कवियों की महफिल, 3 घंटे बदला रहेगा रूट

अटल पथ पर आज सजेगी कवियों की महफिल, 3 घंटे बदला रहेगा रूट

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर बुधवार शाम बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल थीम के तहत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। प्रशासन ने आम जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
​मंच के कारण बंद रहेगा प्लेटिनम प्लाजा मार्ग
​यातायात पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्लेटिनम प्लाजा से अपेक्स बैंक तिराहा के बीच मुख्य मंच बनाया गया है। इस कारण इस पैच पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। केवल कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और श्रोताओं के वाहनों को ही सीमित प्रवेश दिया जाएगा।
​इन रास्तों से निकलें, नहीं होगी परेशानी
​ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालक निम्नलिखित वैकल्पिक रास्तों का चुनाव कर सकते हैं:
​विकल्प 1: माता मंदिर से प्लेटिनम प्लाजा होकर जवाहर चौक और रंगमहल की ओर जा सकेंगे।
​विकल्प 2: माता मंदिर से सेकंड स्टॉप होकर तरुण पुष्कर और लिंक रोड नंबर-1 के रास्ते आवागमन किया जा सकता है।
​पार्किंग की व्यवस्था
​कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है:

लाड़ली लक्ष्मी पथ।

​जैन मंदिर के सामने।

स्टेडियम के सामने वाली रोड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button