जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जनेकृविवि की बरसीम, ओट और जवाहर बाजरा को पीएम ने सराहाः देशभर के किसान करेंगे खेती

 

जबलपुर यशभारत। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिकों की खोज और मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवि की बरसीम, ओट और जवाहर बाजरा फसल का सराहा है और इस देश के किसानों के लिए समर्पित किया है। अब देशभर के किसान इन फसलों को आसानी से अपने-अपने खेतों में बुआई कर सकेंगे।

कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों के लिये विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लगातार नई-नई किस्मों को ईजाद कर देशहित में समर्पित करने में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कम में बड़े ही गौरवान्वित करने का विषय है कि विगत दिनों भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित 109 जैव संवर्धित एवं जलवायु अनुकूलन किस्मों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलो द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। जिसमें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में संचालित अखिल भारतीय चारा अनुसंधान परियोजना के अन्तर्गत विकसित बरसीम, जई एवं बाजरा की नवीनतम प्रजातियां, जवाहर बरसीम (जे.बी.08-17) जवाहर ओट (जे ओ 13-513) जवाहर बाजरा (जे.पी. एम. 18-7) भी शामिल है। इन किस्मों की खूबी यह है कि इन्हें भारत के लगभग 18 राज्यों के लिए चिन्हित किया गया है, साथ ही यह प्रजातियां अधिक हरा चारा के साथ-साथ इनका बीज उत्पादन भी बेहतर है। इन प्रजातियों में शुष्क चारा, प्रोटीन प्रतिशत, फाइबर, पौधे की ऊचाई आदि अन्य जातियों से अधिक है साथ ही जई की प्रजाति जे.ओ. 13-513 का हरे चारे के साथ साथ दाने का उपयोग मनुष्य के स्वस्थ आहार के लिए उपयोगी है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि वैज्ञानिक हमारे किसानों की उत्तरोत्तर, उन्नति, प्रगति हेतु सतत् शोध कर रहे हैं, ताकि बेहतर लाभ अन्नदाता को प्राप्त हो सके।

दरअसल इन किस्मों को विकसित करने में अखिल भारतीय चारा अनुसंधान परियोजना के वैज्ञानिक, डॉ. ए. के. मेहता, डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. एस. के. बिलैया, डॉ पुष्पेंद्र सिहं यादव, डॉ एस. बी. दास, डॉ. श्रीमती आरती श्रीवास्तव एवं डॉ एस एन रघुवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियंत्रिकी संकाय डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ एस. के. पाण्डे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी के कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ डी पी शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ आर एस. शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, कुलसचिव श्री रेवासिंह सिसोदिया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिकों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel