जबलपुरमध्य प्रदेश

दोस्तों के साथ पिकनिक बना हादसा – बगदरी वाटरफॉल में बहा युवक

SDRF सुबह करेगी रेस्क्यू

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के मशहूर बगदरी वाटरफॉल में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे हनुमानताल निवासी साहिल केवट (आयु लगभग 22 वर्ष) पानी के तेज बहाव में बह गया। अंधेरा छा जाने के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका और अब एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार सुबह से खोजबीन करेगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिल और उसके दोस्त वाटरफॉल के नजदीक सेल्फी और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान साहिल पैर फिसलने से पानी में गिर गया। वहां मौजूद दोस्तों ने चीख-पुकार कर मदद की कोशिश की, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह कुछ ही सेकंड में गहरे पानी में समा गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पाटन थाना पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे। देर शाम तक खोजबीन की कोशिश की गई, लेकिन कम रोशनी और पानी के तेज बहाव के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया है, जो सुबह से सर्च अभियान शुरू करेगी।

बगदरी वाटरफॉल में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और चेतावनी बोर्ड की कमी के कारण पर्यटक अक्सर खतरे वाले क्षेत्रों में चले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button