जबलपुरमध्य प्रदेश

पिकनिक मनाने जा रहा पिकअप पलटा, दो गंभीर, 15 घायल

कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरी गांव के पास हादसा

जबलपुर यशभारत । जिले के कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरी गांव के पास आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से सीता खुदरी डैम पिकनिक मनाने जा रहा लोगों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और तेज रफ्तार में वाहन चलाया जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप का वाहन चालक अपना नियंत्रण को बैठा जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। पलटते ही वाहन में सवार लोग इधर-उधर गिर पड़े और कई को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही कुंडम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से कुंडम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे के बाद एक बार फिर पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने का मुद्दा सामने आया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना को जांच में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button