जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला अपराधों, किसानों के साथ अन्याय, दलित-आदिवासियों पर अत्याचार पर लगाम लगायेगी बुधनी की जनता: जीतू पटवारी

भाजपा ने जनता को केवल झूठ परोसा: विवेक तन्खा

यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, रजनीश सिंह, आतिफ अकील एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल सहित अन्य वरिष्ठ और कांग्रेस के स्थानीय नेतागण आज बुधनी विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार पटेल द्वारा नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान आयोजित रैली में शामिल हुये। 

 

IMG 20241024 WA0436

श्री पटवारी ने बुधनी में नामांकन रैली के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि नामांकन रैली में शामिल हुई बुधनी की जनता का जोश बता है कि बदलाव आ रहा है। बुधनी की जनता उपचुनाव में संदेश देगी कि महिला की आबरू और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, किसानों पर अत्याचार और उनकी दुर्दशा पर लगाम लगे, युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, दलितों-आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे। ड्रग्स माफियाओं, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और तरह-तरह के माफियाओं पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि बुधनी से विधायक बनकर 20 साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहे शिवराजसिंह चौहान अपने आप को किसान पुत्र बताते हैं लेकिन उनके कार्यकाल में किसानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा हुई है। खाद-बीज, बिजली और पानी की किल्लत से किसान उबर नहीं पा रहा है।

श्री पटवारी ने कहा कि 2023 में किसानों के धान और गेहूं के 3100 और 2700 रूपये समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार में आई भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। महिलाओं को 3000 देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया। बुधनी की जनता ने शिवराजसिंह को मुख्यमंत्री के नाम पर वोट दिया था, अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहे, उन्होंने यहां के किसानों से जो वादे किये थे वे सब अब भूल गये हैं। प्रदेश की जनता भय, आंतक और दहशत के वातावरण में जी रही है। मप्र में अराजकता का माहौल बन गया है। जिस पर लगाम लगना आवश्यक है।

श्री पटवारी ने कहा कि बुधनी की धरती कांग्रेस की रही है और अब फिर समय आ गया है बुधनी की सीट कांग्रेस की होगी। बुधनी की जमीन में पौधा उगाओंगे तो फूल केवल कांग्रेस का ही खिलेगा। यहां की जनता को अवसर मिला है, 20 साल की भाजपा सरकार को वर्तमान की 10 महीने की भाजपा सरकार को सबक सिखाने का क्योंकि इस सरकार ने जो वादे जनता से किये उन्हें पूरा नहीं कर पा रही है। यहां के सांसद ने सफेद कोठी बनाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब बुधनी की जनता कांग्रेस के हरदिल अजीज राजकुमार पटेल को चुनाव जिता कर भाजपा की जनविरोध सोच, विचार, और अहंकार को ध्वस्त करने का काम करेगी। श्री पटवारी ने लोकवंत्र को बचाने के लिए बुधनी की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को विजयी बनाने की अपील की।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि बुधनी का उपचुनाव देश की जनता में रोचक और आक्रमक रहेगा। क्योंकि यहां से 20 साल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूरी भाजपा ने जनता को केवल झूठ परोसा है और इसकी बानगी आज देखने को मिली है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के दलित आदिवासी वर्ग के साथ छलावा किया है। दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार में मप्र देश में नंबर वन है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया ने कहा कि बुधनी का चुनाव मप्र में इतिहास लिखने जा रही है। किसान, महिलाएं, बच्चे, प्रदेश में जो स्थिति बनी हुई है उससे भाजपा की नीतियों से सब त्रस्त हैं।

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, सचिन यादव सहित अन्य नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर सीहोर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव गुजराती, विधायक हीरालाल अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद साजिद अली, राजनरायन पूरनी, देवकुमार पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, रामू टेकाम, दीपक जोशी, प्रवक्ता आनंद जाट, कैलाश कुंडल, गुलाब बाई ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता और हजारों का जनसैलाब उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button