जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पाटन पुलिस ने पकड़ी हजारों रुपये की शराब

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

जबलपुर यशभारत। पाटन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुंअरपुर गांव के गैराज के पास छिपाकर रखी गई हजारों रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब रखने वाले संजय उर्फ संजू पिता परसोत्तम लडिया को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुंअरपुर गांव में एक गैराज के पास छिपाकर रखी गई हजारों रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैराज के समीप अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां से 56000 की 794 पाव सफेद एवं मशाला की शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को जब्त कर संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी है और इसे बिक्री या तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था या नहीं।पाटन थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों को निर्देशन पर थाना प्रभारी गोपेंद्र राजपूत उपनिरीक्षक अरविंद सिंह आकाशदीप साहू एवं जितेंद्र द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button