जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

धान अफरा-तफरी का आरोपी तीन महीने बाद दबोचा, सागर से हुई गिरफ्तारी, 

धान अफरा-तफरी का आरोपी तीन महीने बाद दबोचा, सागर से हुई गिरफ्तारी, 

जबलपुर।प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम में धान घोटाले और अफरा-तफरी के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सागर से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और पाटन थाना क्षेत्र के नूनसर चौकी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार था और उस पर जबलपुर समेत कुल 12 थानों में FIR दर्ज थीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹40,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सागर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button