स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुरू की हडताल
3 माह से नहीं मिला वेतन पीएफ ईएसआई भुगतान भी रुका

जबलपुर,यशभारत। एल्गिन के बाद अब विक्टोरिया अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर हडताल शुरू कर दी है। दरअसल इनकी आर्थिक और मानसिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर, सपोर्ट स्टाफ, एनआरसी में कार्यरत कुक, आया, केयर टेकर, स्वीपर को 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वही मार्च महीने से उनके वेतन भुगतान में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जहां 3 माह बीतने पर सिर्फ 1 माह का वेतन दिया जाता है।
वेतन की अनियमितता के साथ-साथ, कार्यरत ठेका एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआईसी जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है,कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली पर्व पर भी अभी तक वेतन भुगतान न होने से पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।







