हमारी पीढ़ी ने होश संभालते ही आजादी का लुत्फ उठाया, जिन्होंने देश के लिए जीवन न्यौछावर किया वो जानते हैं आजादी क्या होती है – आशीष शुक्ला
हमारी पीढ़ी ने होश संभालते ही आजादी का लुत्फ उठाया, जिन्होंने देश के लिए जीवन न्यौछावर किया वो जानते हैं आजादी क्या होती है – आशीष शुक्ला
भोपाल यशभारत। हमारी पीढ़ी ने होश संभालते ही आजादी का लुत्फ उठाया है, जिन्होंने देश के लिए जीवन न्यौछावर किया वो जानते हैं आजादी क्या होती है। जिन्होंने परतंत्रता देखी उनके संघर्षों से हमें आजादी मिली है। हमें भरपूर सकारत्मक ढंग से दैनिक दिनचर्या में आजादी को अपनाना है। यह संदेश यशभारत के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यशभारत के पाठकों के साथ ही देश वासियों को संबोधित करते हुए दिया है। श्री शुक्ला ने कहा कि यश भारत पेपर स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ नाम है। जब पेपर की शुरूअत हुई थी जब जय भारत यशभारत नाम रखा था। स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएं। हमें आजादी मिली है स्वतंत्रता मिली है लोगों को बोलचाल संयमित रखते हुए देश का गौरव बढ़ाएं। आजाद भारत पूरी दुनिया में अलग स्थान बनाता है जहां हर मनुष्य को अपनी बात रखने की छूट है।







