जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मानसून सत्र में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर विपक्ष का हंगामा

मानसून सत्र में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर विपक्ष का हंगामा

मुंबई, यश भारत महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। मंत्रियों की अनुपस्थिति और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, जिससे कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित भी रही।विपक्षी विधायकों ने मंत्रियों की गैरहाजिरी को गंभीर विषय बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही महंगाई, बढ़ती ईंधन कीमतों और किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार हर प्रश्न का जवाब देने में सक्षम है। विपक्ष को बहिष्कार की राजनीति छोड़कर रचनात्मक चर्चा में भाग लेना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सत्र के दौरान मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि सत्र के पहले दिन राज्य सरकार ने करीब 97 हजार करोड़ रुपए की अनुपूरक मांगें पेश की थीं, जिनमें विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है। आने वाले दिनों में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button