जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सितंबर माह का वेतन ना मिलने पर नर्स और कर्मचारियों ने किया ऐलान, 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यशभारत। मेडिकल कालेज में पदस्थ नर्स सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने आज 2 घंटे के की सांकेतिक हड़ताल की करने का ऐलान किया है। यह काम बंद हड़ताल आज सुबह 10.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक चली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में में किसी भी तरह का काम नहीं होगा हुआ। कहा जा सकता है कि 2 घंटे के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो रहींजिसके चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा।

दरअसल नेता जी सुभाषचंद्र मेडिकल कालेज की डीन और मेडिकल अधीक्षक के बीच चली आ रही तनातनी के चलते सेंकड़ों नर्स और कर्मचारियों का सितंबर माह वेतन रुक गया हैं। वेतन ना मिल पाने के कारण कर्मचारियों और मेडिकल कालेज में पदस्थ नर्सों के त्योहार पर भी संकट के बादल मंडरा रहें हैं। मेडिकल में मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों सहित नर्स और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभाग में अधिकारियों के बीच चल रहें विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना प? रहा हैं।

जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में तकरीबन 500 नर्स और करीब 400 कर्मचारी है। कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन पाने के लिए कर्मचारी और नर्सों ने प्रभारी डीन से भी मुलाकात की थी पर नतीजा सिफर ही रहा। लिहाजा आज चेतावनी स्वरूप मेडिकल कॉलेज में पदस्थ सभी नर्स और कर्मचारियों ने 2 घंटे के सांकेतिक हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और वेतन जारी नहीं किया गया तो आगामी 10 अक्टूबर से समस्त कर्मचारी और नर्स अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button