जबलपुरमध्य प्रदेश

आरडीयू में अनियमितताओं पर NSUI का हंगामा, कुलपति कक्ष में धरने पर बैठे छात्र

अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग

जबलपुर,यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने कुलगुरु को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मुद्दे उठाए। ज्ञापन में परीक्षा परिणामों में देरी, विभागों में शोधार्थियों से अनुचित अपेक्षाएं, केंद्रीय पुस्तकालय की अव्यवस्थाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट, एनसीसी कैडेट्स के लिए सुविधाओं की कमी और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू न होने जैसे आरोप लगाए गए। छात्रों का कहना है कि शासन के निर्देशों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन सुधारात्मक कदम उठाने में विफल रहा है

कुलपति से मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्र हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button