जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रेम विवाह के छह माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हनुमानताल क्षेत्र की घटना, पारिवारिक विवाद की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान स्नेहा सोनकर के रूप में हुई है। उसने दिसंबर 2025 में नकुल सोनकर से प्रेम विवाह किया था। नकुल सोनकर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि देर रात स्नेहा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और पति से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

हनुमानताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की प्रताड़ना या अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button