जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

14 लाख का इनामी नक्सली मु़ठभेड़ में ढेर : 315 बोर की रायफल और वायरलेस बरामद

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल। बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के कोठियाटोला में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है। उस पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

 

मृत नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस-नक्सली मठभेड़ जारी थी। एडीजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक मृतक नक्सली की पहचान सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु के रुप में हुई है। उसके पास से एक 315 बोर की रायफल और केनबुड कंपनी का एक वायरलेस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि हॉकफोर्स को सूचना मिली थी, कि कोठियाटोला इलाके जंगल में कुछ नक्सली सादा कपड़ों में राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री लेने के लिए पहुंचे हैं।

 

इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। इस बीच उनका जंगल में हॉक फोर्स से आमना सामना हो गया। नक्सलियों द्वारा हॉक फोर्स पर फायरिंग शुरु कर दी गई। जबावी कार्रवाई में नक्सली सोहन मारा गया। जबकि जंगल का फायदा उठाकर उसके साथी भाग निकले। जिनको पकडऩे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि संभावना है कि कई और नक्सली भी घायल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मृत नक्सली बीते 11 साल से सक्रिय था। वह कान्हा बोरम दलम में एरिया कमेटी का सदस्य था। वह छत्तीसगढ़ में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुका है। उसे संगठन के विस्तार के लिए केन्द्रीय कमेटी के सदस्य रहे दीपक उर्फ मिलिंद तेलतुम्बड़े के सहयोगी के रुप में एमएमसी जोन में भेजा गया था। वह तभी से यहां सक्रियता बनाए हुए था। 14 लाख का था इनाम सोहन कितना दुर्दांत नक्सली था, इससे ही समझा जा सकता है कि उस पर तीन प्रांतों ने 14 लाख का इनाम घेषित कर रखा था।

 

इसमें मप्र ने 3 लाख , छत्तीसगढ़ ने 5 लाख और महाराष्ट्र का 6 लाख रुपए का इनाम शामिल है। तीन बड़े नक्सली हुए ढेर एडीजी प्रसाद ने बताया कि बीते एक साल में इसके पहले दो और बड़े इनामी नक्सलियों को ढेर किया गया है। इनमें बीते साल दिसंबर में 14 लाख का इनामी बीजापुर निवासी मड़काम हिडम्मा उर्फ चैतु और इसके बाद इसी साल अप्रैल में दो बड़े इनामी नक्सली मारे गए थे। इसी तरह से बीते दो सालों में दो दशकों के सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 82 लाख रुपए के इनामी नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu