जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तिहाड़ जेल में मर्डर: दो कैदियों के बीच खाने को लेकर हिंसक झड़प, कैदी के सीने पर वार कर की हत्या

देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल अक्सर सुर्खियों में रहती है। कभी जेल प्रशासन के फैसलों को लेकर तो कभी हाई प्रोफाइल कैदियों को लेकर इसकी चर्चा होती है। तिहाड़ में कैदियों के बीच झड़प की भी घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से तिहाड़ में कैदियों ने एक-दूसरे पर सुए से जानलेवा हमला किया। इस घटना में चार कैदियों के घायल होने की खबर है। ये सभी कैदी एक ही सेल में बंद थे। हरि नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ के जेल नंबर-3 में सोमवार को कैदियों के दो गुटों आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर सुए से हमला कर दिया। कैदियों का शोर सुनने के बाद पहुंचे जेल कर्मचारियों ने कैदियों को एक-दूसरे अलग किया। इस घटना में घायल कैदियों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर 2 में बंद हैं।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है। इस बीच जेल संख्या तीन में सख्ती बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी तिहाड़ जेल में सुए का इस्तेमाल किया गया है।
कैदियों ने की थी सुए से टिल्लू की हत्या

एक साल पहले तिहाड़ जेल संख्या आठ-नौ में बंद गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू की हत्या में कैदियों ने सुए का इस्तेमाल किया था। बता दें कि हत्या करने के लिए इस्तेमाल होने वाले सुए को कैदियों ने जेल के अंदर ही बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button