भोपालमध्य प्रदेश

निगम का अतिक्रमण पर सख्त एक्शन, अवैध डेयरी और मकान का हिस्सा तोड़ा शहरभर में अभियान जारी, ठेले-स्टैंड बोर्ड समेत कई सामान जब्त

निगम का अतिक्रमण पर सख्त एक्शन, अवैध डेयरी और मकान का हिस्सा तोड़ा

शहरभर में अभियान जारी, ठेले-स्टैंड बोर्ड समेत कई सामान जब्त

भोपाल, यश भारत। नगर निगम भोपाल का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाए तथा ठेले टेबल और स्टैंड बोर्ड समेत कई सामान जब्त किए। कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन महापौर हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के साथ नियमित अभियान के तहत की गई। निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर कोलार चूना भट्टी शाहपुरा एमपी नगर न्यू मार्केट बागसेवनिया दानिश नगर लालघाटी भानपुर बैरागढ़ हमीदिया रोड बुधवारा और टीला जमालपुरा सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान गुमठियां अवैध शेड चबूतरे नालियों पर रखी फर्शियां गन्ने की चरखी और आवागमन में बाधा बन रहे वाहनों को हटवाया गया। अभियान के दौरान निगम अमले ने 5 ठेले 6 स्टैंड बोर्ड और 1 टेबल जब्त की। लालघाटी विजय नगर क्षेत्र में सर्विस रोड से भवन निर्माण सामग्री हटवाई गई जबकि बावड़िया गांव में चादर लगाकर बंद किए गए मार्ग को खुलवाया गया। जिला प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई में गौरागांव स्थित साक्षी ढाबे के पास अवैध रूप से संचालित डेयरी को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वहीं भवन अनुज्ञा शाखा को सहयोग देते हुए पुष्पा नगर में अवैध रूप से निर्मित मकान का एक हिस्सा और दो लेट बाथ भी तोड़े गए। निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button