देशमुंबई

मुंबई ‘यशभारत’ को मिला विवेक तन्खा का मार्गदर्शन

पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज बनाए रखने पर दिया जोर

मुंबई, यशभारत। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, दैनिक ‘यश भारत’ के संस्थापक आशीष शुक्ला तथा डीएमआईए के ग्रुप एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दतुक सेरी डॉ. सुब्रमण्यम पिल्लै संकरन पिल्लई ने दैनिक ‘यश भारत’ मुंबई में संपादकीय टीम से सदिच्छा भेंट की। भेंट में अखबार के संपादकीय प्रभारी अभय मिश्र, शेषनाथ सिंह, उमाशंकर मिश्रा और जय सिंह उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान मीडिया की भूमिका, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर स्वतंत्र एवं जवाबदेह पत्रकारिता की आवश्यकता तथा प्रेस और सरकारी संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद विवेक तन्खा ने पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। आशीष शुक्ला ने स्थानीय समुदायों के लिए सूचनात्मक और नीतिगत रिपोर्टिंग की अहमियत पर प्रकाश डाला।

दैनिक ‘यश भारत’ की टीम ने भी मीडिया की चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा और सूचना तक सुलभता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर अपने विचार साझा किए। बैठक के अंत में सभी ने समृद्ध संवाद और सहयोग की भावना व्यक्त की और आगे भी नियमित तौर पर विचार-विमर्श और सहयोग बनाए रखने पर सहमति जताई।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.41.51

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button