मध्य प्रदेश

MP NEWS : महू में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने की नाकेबंदी

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

महू,एजेंसी। मध्यप्रदेश के महू में दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई है। यह वारदात तब घटी जब एक बैंक से तीन लोग पैसे निकालकर बाहर निकले। वहां ताक में खड़े बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने रुपयों से भरा उनका बैग छीना और भाग लिए। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

महू में शुक्रवार को दोपहर में ड्रीमलैंड चौराहे पर यह वारदात हुई। यहां दो बदमाशों ने शराब कंपनी के 10 लाख रुपए लूट लिए। बाइक सवार आरोपियों ने कंपनी के कर्मचारी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीना और फर्राटे से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए।

लूट की घटना महू के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर हुई। शराब कंपनी के कर्मचारी गौरव, हर्षित और रौनक बैंक आए थे। तीनों ने बैंक से निर्धारित प्र​क्रिया पूरी कर 10 लाख रुपए निकाले। बैंक से निकाली पूरी राशि साथ लाए बैग में रख ली। तीनों बैंक से बाहर निकले तो अचानक बाइक सवार दो बदमाश पास आए और कर्मचारी का लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button