जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मच्छरों का आतंक, लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, फॉगिंग शुरू

 जबलपुर, यश भारत

मच्छरों का आतंक, लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, फॉगिंग शुरू

 जबलपुर, यश भारत । शहर में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही शहर के कई इलाकों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे के बीच लोग अब खुद ही बचाव के उपाय अपनाने को मजबूर हैं। हाल ही में सिहोरा क्षेत्र में मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से कार में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने लोगों को सतर्क जरूर किया है, वहीं यह भी दिखाया है कि मच्छरों से राहत पाने के लिए लोग किस हद तक जोखिम उठा रहे हैं। विक्टोरिया अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते फैली अव्यवस्था भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यहां मच्छरों और गंदगी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास जारी हैं।

1774172407 WhatsApp Image 2026 03 22 at 13.40.26

शहर के शताब्दिपुरम, यादव कॉलोनी, स्नेह नगर, रानीताल, राइट टाउन और अन्य क्षेत्रों में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ी है। नालियों में जमा सिल्ट और पानी निकासी की समस्या से मच्छरों के लार्वा तेजी से पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित फॅगिंग और कीटनाशक छिड़काव की कमी से स्थिति और बिगड़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अंकिता वर्मन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार फॅगिंग व दवा छिड़काव किया जा रहा है। विभाग के अनुसार शहर में उपलब्ध मशीनों और टीमों को सक्रिय रखा गया है और जैसे ही किसी क्षेत्र में प्रकोप बढ़ेगा, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button