दीपावली पर मोहन सरकार का तोहफा
लाड़ली बहनों के खातों में जाएगी दो बार राशि

दीपावली पर मोहन सरकार का तोहफा
लाड़ली बहनों के खातों में जाएगी दो बार राशि
लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार दीपावली के पहले और दीपावली के बाद बहनों को यह पैसा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 29 वीं किस्त की राशि 1541 करोड़ की राशि बटन दबाकर सीधे अकाउंट में भेजने के बाद दोबारा राशि दीपावली के बाद देंगे। यह राशि 23 अक्टूबर यानी भाई दूज को बहनों के खातों में 250 रुपए की राशि डाली जाएगी। यानी इस माह कुल 1500 रुपए की राशि बहनों के खातों में पहुंचेगी। नवंबर माह से बहनों के खातों में हर माह निर्धारित तारीख पर 1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। इसके बाद हर महीने राज्य सरकार इस योजना पर 1859 करोड़ की राशि खर्च करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि में लगातार बढ़ोत्तरी की जाएगी. इसी संकल्प के साथ भाई दूज से बहनों के खातों में 1500 रुपए की राशि भेजी जा रही है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले हुई थी। शुरुआत में इसकी राशि 1000 रुपए तय की गई थी। बाक्स: धनतेरस पर मिलेगी किसानों को सौगात मोहन सरकार इस बार महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भी दिवाली बेहतर करने जा रही है। सीएम मोहन जहां एक तरह लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने जा रहे है। तो वही दूसरी तरफ सीएम धनतेरस पर करोड़ों किसानों को फसल मुआवजा राशि की सौगात देने जा रहे है। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यह राशि राजगढ़ के ब्यावर में एक राज्य-स्तरीय राहत वितरण कार्यक्रम के जरिये ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ब्यावर के दशहरा मैदान में होगा, जहां किसानों को फसल मुआवजा राशि बांटी जाएगी। यह राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं या दूसरी वजहों से खराब हो गई हैं. इस पहल से किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी। यह पहल किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे उनकी त्योहारी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित यह राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी।







