मोबाइल झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 05 अपराधों में संलिप्त

मोबाइल झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 05 अपराधों में संलिप्त
चोरी का फोन और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद
भोपाल, यशभारत: राजधानी के मंगलवारा थाना पुलिस ने मोबाइल फोन झपटने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोपेड/एक्टिवा बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की रात करिब तीन बजे फरियादी डॉ. दीपक भोजवानी (निवासी कोहेफिजा) अल्पना तिराहा के पास से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक तेज़ी से गाड़ी चलाकर आया और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर भाग गया। दीपक कुछ समझ पाता उसे पहले वह फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना लेकर जांच शुरु की। जिसमें घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर संगम टाकीज रोड पर घेराबंदी की। और आरोपी अफसान खांन को चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अफसान खांन (उम्र 22 साल) निवासी कोहेफिजा/ऐशबाग का रहने वाला है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी मोबाइल चोरी और झपटमारी के मामलों में थाना जीआरपी भोपाल में कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अन्य थानों से भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।







