इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विवेक कृष्ण तन्खा के संयोजन में राज कृष्ण तन्खा फाउंडेशन का मिशन दृष्टि शिविर

नेत्रहीन कन्या शाला की बालिकाओं को मिलेगी नई रोशनी

विवेक कृष्ण तन्खा के संयोजन में राज कृष्ण तन्खा फाउंडेशन का मिशन दृष्टि शिविर

नेत्रहीन कन्या शाला की बालिकाओं को मिलेगी नई रोशनी

अनिल मिश्रा, बल्दीप मैनी, रेखा जैन, पूनम मिश्रा की रही सराहनीय भूमिका

जबलपुर, यश भारत। देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के संयोजन में राज कृष्ण तन्खा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर के अंतर्गत मिशन दृष्टि के माध्यम से नेत्रहीन कन्या शाला जबलपुर की बालिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया। इस मानवीय पहल ने दृष्टिबाधित बालिकाओं के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है।

1772268093 WhatsApp Image 2026 02 27 at 8.27.39 PM

डॉ. रक्षित अग्रवाल, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. निशांत तिवारी ने किया परीक्षण
डुमना स्थित टी.एन. शुक्ला आई हॉस्पिटल जबलपुर में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. रक्षित अग्रवाल, डॉ. राहुल शुक्ला और डॉ. निशांत तिवारी द्वारा बालिकाओं की आंखों की गहन जांच की गई। परीक्षण के उपरांत यह सुखद तथ्य
सामने आया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से कई बालिकाओं की दृष्टि में सुधार संभव है। 9 कन्याओं का उच्च स्तरीय उपचार दिल्ली के सराफ चेरेटेबिल आई हॉस्पिटल में कराया जाएगा, जबकि 3 कन्याओं को विशेष टेलीस्कोपिक
चश्मा प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी देखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

1772267997 WhatsApp Image 2026 02 28 at 1.43.27 PM

शिविर के सफल संचालन में अनिल मिश्रा, बल्दीप मैनी, रेखा जैन और पूनम मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और समर्पण का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है, जो इन बेटियों के जीवन में उजाले की नई राह प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button