इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

कर्नल मुश्रान की पुण्यतिथि पर लगा मेगा हेल्थ कैम्प 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं निःशुल्क सेवाएं

कर्नल मुश्रान की पुण्यतिथि पर लगा मेगा हेल्थ कैम्प 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं निःशुल्क सेवाएं

जबलपुर, यशभारत । स्व. कर्नल अजय नारायण मुश्रान की पुण्यतिथि पर शनिवार को ग्राम हिनौतिया बारहा स्थित ज्ञानदीप नर्सिंग कॉलेज में विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा के मार्गदर्शन एवं रोटरी क्लब प्रीमियर, जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए।
महावीर मल्टीस्पेशलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. छत्रपाल सिंघई, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टी.एन. शुक्ला सहित जबलपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस मौके पर विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, रोटरी क्लब प्रीमियर और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

1783762391 WhatsApp Image 2026 07 11 at 13.22.23

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी
शर्मा, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, डॉ राजेश धीरावाड़ी सहित शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा और गणमान्य जन मौजूद रहे। आयोजन के मुख्य संयोजक अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब प्रीमियर के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button