ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद माजदा ट्रक पलटा,तीन घायल
दुर्घटना स्थल पर लगा जाम, बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर यशभारत। आज सुबह घने कोहरे के कारण माजदा ट्रक एवं ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के कारण ट्रैक्टर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पहले शहपुरा अस्पताल भेजा गया उसके बाद सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया पुलिस द्वारा दुर्घटना की हड़ताल शुरू कर दी गई। दुर्घटना के बाद मौके पर दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई और कुछ देर के लिए आवागमन बंद हो गया।

उक्त दुर्घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के है। पुलिस के अनुसार एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद माजदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार माजदा ट्रक तेज रफ्तार में था, इसी दौरान सामने चल रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद सड़क पर ट्रक पलटने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू कराने के लिए जेसीबी की मदद से पलटे वाहन को हटवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।







