जबलपुरमध्य प्रदेश

30 दिन पहले हुई थी शादी, आज उठ गयी अर्थी : कोतवाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव, जांच जारी

 

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अलसुबह परिजनों ने महिला का शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनको यकीन ही नहीं हुआ। शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। इसी बीच क्षेत्र में हड़कंप के बीच घटनास्थ पर लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि बल्देव बाग में करीब 30 दिन पहले ही 20 वर्षीय महिला के हाथ पीले हुए थे। जो अपने ससुराल में थी। लेकिन देर रात अचानक क्या हुआ कि महिला का शव सुबह फंदे पर लटका हुआ मिला।

दरबाजा तोड़कर निकाला शव
पुलिस ने बताया कि महिला ने कमरा लॉक कर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने खिड़की से देखा तो दंग रह गए। जिसके बाद तत्काल दरबाजा तोड़कर तत्काल महिला को फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button