जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में मनीष मिश्रा चुने गये अध्यक्ष

जबलपुर यशभारत।। जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर की 2024-26 की नवीन कार्यकारिणी के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें मनीष मिश्रा अध्यक्ष चुन लिये गये। विजय हासिल हुई। कुल मतदाताओं की संख्या 2943 है। इस तरह कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गिनती मंगलवार को हुई, जिसके बाद देर शाम तक परिणाम आये। अध्यक्ष पद के लिए 955 मनीष मिश्राअध्यक्ष पद के लिए जैसे उनका प्राप्त हुए हैं 606 मत श्री नरेंद्र जैन को प्राप्त हुए हैं राजेश उपाध्याय जी थे उनका 167 मत मिले हैं और आर के सैनी साहब को 732 मत मिले हैं ऐसा करके कल प्रथम और द्वितीय के बीच में 223 की लीड है2460 की गिनती कर पाए हम आज और 11 मत इसमें निरस्त हुए हैं मुख्य चुनाव अधिकारी संपूर्ण तिवारी व सहायक चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया मतों की गिनती मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के मतों की गिनती की गई। उसके बाद अन्य पदों के मतों की गिनती होगी। अध्यक्ष पद के लिये चार उम्मीदार मैदान में थे। जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष आरके सिंह सैनी, मनीष मिश्रा, नरेन्द्र जैन और राजेश उपाध्याय के बीच कड़ा मुकाबला था।