जबलपुरमध्य प्रदेश
मनेंद्रगढ़ पुलिस का वाहन पलटा, एक की मौत : एएसआई गंभीर, आरोपी को वापस लेकर जा रही थी पुलिस
आज सुबह भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना


जबलपुर यश भारत/छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ थाना स्टाफ दो वाहनों को को लेकर नीमच एक आरोपी को पकड़ने गई हुई थी जहां से वह आरोपी को अपने साथ वाहन में लेकर मनेंद्रगढ़ जा रही थी पुलिस वाहन जैसे ही आज सुबह भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूडन के पास पहुंचा ही था कि वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई इस दुर्घटना में आनी बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ निवासी 23 वर्षीय विक्की और आकाश रजवाड़े पिता कैलाश रजवाड़े की मौत हो गई वही इस सड़क दुर्घटना में एएसआई दिनेश चौहान गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया वाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई/
उक्त सड़क हादसे के संबंध में भेड़ाघाट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह हमराह स्टाफ के साथ थाना अपराध के आरोपी को पकड़ने के लिए दो निजी वाहनों से नीमच गई हुई थी जब वह आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद वापस मनेंद्रगढ़ जा रही थी इनका वाहन सुबह 5:00 बजे के लगभग जैसे ही भेड़ाघाट थाना के अंतर्गत कूडन के पास पहुंचा ही था कि इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई इस दुर्घटना में विक्की उर्फ आकाश रजवाड़े के सिर एवं शरीर के अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण दुर्घटना स्थल पर ही अधिक रक्तस्राव हो गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/
ReplyForward |





