भोपालमध्य प्रदेश

एन डी ए परीक्षा में बड़ी लापरवाही, सर्वर डाउन, गेट समय से पहले बंद , अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

Major negligence in NDA exam, server down, gate closed before time, hundreds of candidates deprived of exam

। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित एन डी ए परीक्षा में राजधानी भोपाल में भारी अव्यवस्था सामने आई है। सर्वर डाउन और समय से पहले गेट बंद किए जाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 5810 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। परीक्षा केंद्र के रूप में शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल को बनाया गया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही तकनीकी खामियों और प्रबंधन की कमी ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के दौरान सर्वर डाउन हो गया, जिससे उनकी एंट्री नहीं हो सकी। इस बीच, निर्धारित समय से पहले ही गेट बंद कर दिए गए, जिसके कारण कई उम्मीदवार बाहर ही रह गए और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने केंद्र के बाहर जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक तैयारी की थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते उनका भविष्य दांव पर लग गया। घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए।

देखना यह होगा की पूरी प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button