
अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाहन नष्ट कर शराब व उपकरण जप्त
जबलपुर में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत 03 जनवरी 2026 की रात व्यापक कार्रवाई की। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।
अभियान के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर कई आरोपियों को देशी एवं कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। घमापुर, कोतवाली, लार्डगंज, पनागर एवं हनुमानताल थाना क्षेत्रों में कुल मिलाकर पाव देशी शराब एवं लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
इसी क्रम में शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 5 हजार लीटर सहित बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस विशेष अभियान में 5 नगर पुलिस अधीक्षक, 10 थाना प्रभारी, लगभग 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।







