जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

KATNI NEWS:- शिवराज, प्रहलाद और विश्वा समेत अन्य नेता आएंगे आशीर्वाद मांगने

 

चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा 15 और 16 सितम्बर को, तैयारियां तेज

KATNI NEWS:-  कटनी,यशभारत। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए जनता का आशीष मांगेगी। 15 और 16 सितम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में रथ सभा के माध्यम से बड़े नेता केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दीं है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. हितेश बाजपेयी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। हर वर्ग के कल्याण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने योजनाएं संचालित की हैं। कांग्रेस केवल झूठी घोषणाओं तक सीमित है जबकि भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

WhatsApp Image 2023 09 12 at 16.10.27

मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी

KATNI NEWS:-  डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के दो उम्रदराज नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं, जबकि भाजपा प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही है। लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार बहनों को सक्षम और सशक्त बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का चुनावी शिगूफा छोड़कर महिलाओं को भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री को अंग्रेजों ने मनोनीत किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत की जनता ने बहुमत से चुना है। कांग्रेस का लोकतंत्र पर कभी विश्वास नहीं रहा। भारत को इंडिया नाम देकर अंग्रेज चले गए और आज विपक्ष के लोग अपने गठबंधन को इंडिया नाम देकर भारत की जनता को भ्रमित करना चाहते है।

 

KATNI NEWS:-  जनता कांग्रेस की हकीकत अच्छी तरह जान चुकी है। हमारे नेता जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करके जनता का विश्वास हासिल कर रहे है। यह चुनाव सकारात्मक और नकारात्मक विचाराधारा का है। भाजपा विकास को लेकर जनता के बीच है। जबकि कांग्रेस झूठ और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के साथ सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने बताया कि15 सितम्बर को जनआशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल होंगे, जबकि 16 सितम्बर को असम के मुख्यमंत्री श्री विश्वा जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित करेंगे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति के साथ अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। बड़वारा से यात्रा का आगाज होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेताओं का दल-बदल एक सामान्य प्रक्रिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को उस दल में ज्यादा फायदा नजर आ रहा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे दलों के प्रदेश में चुनाव लडऩे से भाजपा की सरकार बनाने की संभावनाओं पर कोई अंतर नहीं आने वाला क्योंकि भाजपा अपने काम के आधार पर जनता से समर्थन मांग रही है।

मेडीकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भाजपा सरकार ही बनाएगी-संजय पाठक

इस मौके पर पत्रकारवार्ता में मौजूद विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि मेडीकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग के प्रति भारतीय जनता पार्टी गंभीर है और हम यह वादा करते हैं कि मेडीकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कटनी को लाकर देगी। इसके लिए ऊपर स्तर पर ठोस योजना बनाई जा रही है। किसी भी दिन इस बात का ऐलान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर सबसे बड़ा सर्वे तो कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है जहां जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय की मौजूदगी रही। पत्रकारवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।

Related Articles

Back to top button