इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने कांतिलाल भूरिया : MP चुनाव में सुरजेवाला को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर; कमलनाथ चुनाव समिति अध्यक्ष

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है।

32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं। MP में विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वे उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान के पति हैं।

इलेक्शन कैंपेन कमेटी

चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह, हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और SC/ST OBC माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button