भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू
– प्रदेश में 139 दिन चलेगा महाअभियान
भोपाल, यशभारत। मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है। यह अभियान लगातार 139 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन करना है।
अभियान के तहत प्रदेशभर में जल उत्सव का माहौल है। नगरीय निकायों में भू-जल पुनर्भरण और हरित क्षेत्र विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर जलाशयों और घाटों की सफाई के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सामूहिक संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन और नागरिक मिलकर जल संरक्षण के प्रति नई चेतना विकसित कर रहे हैं, जिससे भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में मजबूत आधार तैयार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button