जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABLPUR NEWS: भारत नक्शे की मानव श्रृंखला बनाकर रचा इतिहास: बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल और रेड क्रॉस सोसाइटी ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव …देखे वीडियो…

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यश भारत। देशभक्ति का यह जज्बा और उत्साह बडेडिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देखने को मिला पूरे देश में आजादी का यह जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इसी के तहत शहर में भी बड़ेरिया मेट्रो प्राइम ग्लोबल कॉलेज और रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वधान में आजादी के इस पर्व को धूम धाम के साथ मनाया गया इस मौके पर रिमझिम बारिश और पहाड़ों के बीच शहर के युवा और गणमान्य नागरिकों ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया और देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया आयोजक सौरव बढ़िया ने बताया की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में यह जश्न मनाया जा रहा है इसी के तहत बडेडिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में मरीजों के साथ उन्होंने इस पर्व को मनाया इस मौके पर उन्होंने भारत के मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचा

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान यश भारत के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला का सम्मान किया गया

 

*तिरंगा का केसरिया याद दिलाता बलिदान है : डॉ इलैयाराजा*

आज सभी के सहयोग से यह घर-घर तिरंगा अभियान बेहद सफल हो रहा है। हजारों लोगों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानी दी है आज उसको याद रखने का दिन है, युवाओं को इसका महत्त्व समझाने का समय है।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल का यह अनुशासित कार्यक्रम अनुपम प्रयास रहा है, जिसकी मैं सराहना करता हूं।उक्त उदगार इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष और कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैया राजा टी ने मुख्य अतिथि के रूप में मानव श्रृंखला निर्माण और झंडा वितरण करते हुए आज मेट्रो अस्पताल में व्यक्त किए।

डॉ संजय मिश्र क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य जबलपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मैं अपनी नई पीढ़ी से अनुरोध करूंगा कि इस आजादी का हमें हमेशा सम्मान करना है देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चलना है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपाध्यक्ष श्री सौरभ बड़ेरिया ने कहा कि आज हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं कि हर घर तिरंगा हो लेकिन आज से 25 साल बाद जब हम शोभा अमृत महोत्सव मनाएंगे तो हमारे बच्चे कहेंगे कि अब मेरे रोम रोम में तिरंगा है हमें हर व्यक्ति के दिल में मन में मानस में तिरंगे को बैठाना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में यश भारत के संचालक श्री आशीष शुक्ला जी,इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री आशीष दीक्षित जी, प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र, मेडिकल डायरेक्टर डॉ शैलेंद्र राजपूत एवम डॉ राजेश पटेल मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीमती आशा बड़ेरिया, प्रबंध संचालक श्री राजीव बड़ेरिया,प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश मिश्र, श्री सुशील मिश्र,डॉ आकांक्षा शुक्ल, श्री आनंद मिश्र,डॉ अभिषेक दुबे,श्री सुनील गर्ग,श्री अमर मिश्र सहित अनेक समाजसेवी श्री बृज बिहारी नगरिया, श्री विजय सरावगी,श्री अशोक गुप्ता,श्री विजय सोहने उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में भारत के मानचित्र पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें द्वीप की प्रतीक मोमबत्ती जलाकर, प्रकाश और आतिशबाजी के साथ साथ, राष्ट्रीय गान और वन्देमातरम व झंडा वितरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्लोबल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा। ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

आज़ादी के इस महा पर्व पर मानव श्रृंखला में शामिल हुए गणमान्य नागरिकों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button