जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के 3 चाकूबाज गिरफ्तार : सिविक सेंटर में रंजिशन दोस्तों ने एक दूसरे पर किए वार, पुलिस जांच जारी

 

जबलपुर, यशभारत। सिविक सेंटर में दोस्त बैठकर चाय पी रहे थे। तभी किसी बात पर बहस हो गयी और देखते ही देखते युवकों का एक ग्रुप और आ धमका और जेब से चाकू निकालकर दनादन घोंपने लगे। घटना में दो युवकों केा चोटे आईं है, जिसमें से एक हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक शैलेश बर्मन अपने साथी प्रिंस राजपूत और विशाल ठाकुर के साथ वापस लौट रहा था। सिविक सेंटर में तीनों पहुंचे और एक होटल में चाय पीने लगे, जहां पर विवाद हो गया। मामूली रूप से शुरु हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि आठ से दस युवकों ने चाकू निकाली और बीच सड़क पर तीनों पर हमला बोल दिया, तीनों ही युवकों को लहूलुहान करने के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। विशाल ठाकुर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदर्श केवट, नयन कुमार और रोहित सेनी को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आपस में दोस्त है। पीडि़ता का हमलावरों से कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button