जबलपुरमध्य प्रदेश
JABALPUR NEWS, पनागर जंगल में कुत्तों ने घेरकर किया चीतल का शिकार

जबलपुर,यशभारत। पनागर के ग्राम रिठौरी के जंगल में कुत्तों ने एक चीतल को घेरकर काटा जिससे उसकी मौत हो गई है। चीतल की मौत की सूचना सरपंच सरोजबाई एवं भगवानदास रजक ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम ने चीतल का वेटरनरी में पीएम कराया और फिर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर गुलाब सिंह, रेस्क्यु प्रभारी एवं शैलेश गौतम बीट प्रभारी सफदर खान उपस्थित थे।







